Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहॉकी का रोमांच चरम पर: बेटियों की धमक से गूंजा जलालपुर मैदान

हॉकी का रोमांच चरम पर: बेटियों की धमक से गूंजा जलालपुर मैदान


जलालपुर अंबेडकर नगर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेल का रोमांच चरम पर रहा। अभिनव क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना की मिसाल पेश की।

दिन के पहले मुकाबले में अयोध्या हॉस्टल और एनईआर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें एनईआर ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पंजाब ने एकलव्य स्टेडियम, अंबेडकरनगर की टीम को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरदोई को 2-0 से पराजित किया।

चौथे मैच में अभिनव क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए मानशी फाउंडेशन को 5-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा। पांचवें मुकाबले में नागपुर ने मानशी फाउंडेशन को 2-0 से हराया। वहीं, छठे मैच में एनईआर ने कोलकाता को 6-1 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के दौरान नारी शक्ति संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी, मंजू उपाध्याय, सुधा तिवारी, रश्मी, प्रतिभा पाठक, रिंकी प्रशांत, पूनम सिंह, अनिता आलोक, डॉ. प्रीति गुप्ता, अनुपमा तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक सुभाष राय, अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, संयोजक देवेश मिश्र, सह संयोजक आशुतोष सिंह, सचिव शनि पांडे और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान नागपुर की जेनफ और कोलकाता की काजल को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया। अभिनव क्लब की पूजा और हरदोई की ज्योति को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैचों के दौरान कुलवीर सिंह की रोमांचक कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखा। कार्यक्रम में केशव श्रीवास्तव, आदित्य गोयल, स्वाति पाठक, शाश्वत मिश्र, आशीष सोनी, कुंदन सोनी, संतोष गुप्त, बबलू त्रिपाठी, प्रभाकर उपाध्याय, सप्रिय गोयल और मंटू मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments