Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार में जुटी भाजपा, 11 से 20...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार में जुटी भाजपा, 11 से 20 अप्रैल तक अभियान


◆ केन्द्र सरकार ने अधिनियम को लेकर 16, 17 और 18 अप्रैल को बुलाया है संसद का विशेष सत्र


अयोध्या। केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लागू करने की दिशा में तेजी लाते हुए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के निर्णय के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से 11 से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं व आम जनमानस को अधिनियम की जानकारी देने और उनसे जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी की गई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि हर वर्ग की महिलाओं तक इस अधिनियम की जानकारी पहुंचे और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टाउन हॉल मीटिंग, नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा महिलाओं से अधिनियम पर लेख लिखवाने, बाइक व स्कूटी रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी, नारी शक्ति मार्च और विजय मार्च जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। प्रेस वार्ता और सोशल मीडिया के जरिए भी व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रमों के संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें रीना द्विवेदी, रवि शर्मा, स्वाती सिंह, शिवम शुक्ला, सुधा पाण्डेय, प्रदीप यादव, श्यामा शर्मा, आकाश सोमवंशी, नीलम जायसवाल, अमित कुमार मिश्र, गरिमा मौर्या, चंदन कसेरा, शकुंतला गौतम, रवि सिंह और शशिरानी शर्मा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments