Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवाजिदपुर में पुलिसिया तांडव भाजपा राज में बर्बरता की नजीर –अमित कुमार...

वाजिदपुर में पुलिसिया तांडव भाजपा राज में बर्बरता की नजीर –अमित कुमार वर्मा

अंबेडकर नगर 7 नवंबर। वाजिदपुर कांड भाजपा राज में महिलाओं और आम जनता पर पुलिसिया तांडव और बर्बरता की नजीर है, जिस तरह से महिलाओं को घसीटकर लाठीचार्ज किया गया उसने अंग्रेजी हुकूमत को भी शर्मसार कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ बर्बर कांड घटना स्थल पर जनता का दुख और पीड़ा देख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर कालिख पोतने से शुरू हुये विवाद का हैवानियत में तब्दील हो जाना शर्मनाक है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान,अमित जायसवाल, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,उप्र किसान कांग्रेस सचिव संजय यादव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा, रामजी वर्मा और बृजेश सिंह सहित 12 सदस्यीय जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल वाजिदपुर जलालपुर पुलिसिया तांडव घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान ने कहा कि भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है कानून के रखवाले अब अत्याचार का प्रतीक बन गये। उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि पुलिस ने जगह जगह रोक लगाकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जिस तरह से जाने से रोका वह घोर निंदनीय और दलितों, महिलाओं पर पुलिस बर्बरता,तांडव का साक्ष्य मिटाने की कोशिश है. दोषी पुलिस वालों को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष और सख्त कार्यवाही जरूरी है। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा कि वह घटना की पूरी जानकारी प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व को भेज रहे हैं दलितों, महिलाओं पर बर्बर अत्याचार के खिलाफ न्याय के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। प्रतिनिधि मंडल के साथ शोयेब खान,बिट्टू यादव,राजू यादव,धर्मेन्द्र भारती, पिंटू राजभर और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments