Friday, March 6, 2026
Homeगणतंत्र दिवसक्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील में उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार,नायब तहसीलदार देव आनंद तिवारी, समेत तहसील के अनेक कर्मचारी एवम अधिवक्तागण मौजूद रहे। वही जलालपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह, निरीक्षक सैफुल्लाह अहमद, उप निरीक्षक वेद प्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव, पवन कुमार समेत समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया यहां डॉक्टर भास्कर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ विनोद सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, फार्मासिस्ट मनोज यादव,सुरेंद्र शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे वही जीजीआईसी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या आशा वर्मा ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया।इस मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इसी प्रकार से नगर के मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज मे भी धूमधाम से मनाया गया।यहां विद्यालय के संरक्षक मौलाना कारी मोहम्मद अजहर ने ध्वजारोहण किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments