Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर


जलालपुर, अंबेडकर नगर ।  कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अंकित पुत्र राम आशीष निवासी झकरवारा थाना बसखारी, अविनाश पुत्र दिनेश कुमार तथा रूपेश 20 वर्ष पुत्र राम सुदर्शन निवासी जगदीशपुर कपिलेश्वर थाना जलालपुर, एक ही बाइक पर सवार होकर जलालपुर से लैपटॉप बदलकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जलालपुर-बसखारी मार्ग पर अशरफपुर मजगवा स्थित गैस एजेंसी के पास मोड़ से निकल रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments