Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के...

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


अंबेडकर नगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना अकबरपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने थाना कार्यालय में प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से भूमिधरी विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस टीम को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर निष्पक्ष समाधान कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस पर प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को तत्काल रजिस्टर में दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें और उनके साथ शालीन व्यवहार रखें। इसी क्रम में जनपद के अन्य थानों पर भी थाना समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के प्रयास किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments