Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवकाली बाईपास चौराहे का नाम अमर शहीद जगदंबा प्रसाद पांडेय के नाम...

देवकाली बाईपास चौराहे का नाम अमर शहीद जगदंबा प्रसाद पांडेय के नाम पर

अयोध्या। नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों के बलिदान की देन है। शहीदों के सम्मान में हर नागरिक को सदैव तत्पर रहना चाहिए। नगर निगम अयोध्या सैनिकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें गृह कर व जल कर में राहत दिलाने के लिए प्रयासरत है। महापौर देवकाली बाईपास स्थित चौराहे का नाम कारगिल युद्ध के बलिदानी जगदंबा प्रसाद पांडेय के नाम पर किए जाने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर चौराहे का लोकार्पण किया। अब यह चौराहा अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौराहा के नाम से जाना जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने किया, जबकि आयोजन अमर शहीद के सुपुत्र विजय पांडेय ‘सूरज’ की ओर से किया गया। इस अवसर पर वीर नारी शीला पांडेय सहित भाजपा नेता गोकरन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, सुनील शास्त्री, पार्षद राजकरण, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर अहमद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, पूर्व प्रधान जगदीश चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी, डॉ. रंजीत सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, रामसजीवन पांडेय, सुधाकर त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, संत विपिन दास, विवेक श्रीवास्तव, पंकज पाठक, प्रीति पांडेय, ज्योति पांडेय, मनोज तिवारी, अंजनी, शिवम पांडेय, राकेश पांडेय, रिशु, आनंद दुबे, रॉकी द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, आशीष पांडेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद मिश्र, अजय पांडेय, रामसुमेर पांडेय, उदय नारायण दुबे, रत्नेश दुबे, देवीचरण दुबे, राजबहादुर पांडेय, डी.आर. दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सामाजिक सहयोग से अमर शहीद जगदंबा प्रसाद पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments