Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था...

जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 44 गैस एजेंसियां संचालित हैं और 12 मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार इन एजेंसियों पर 13 हजार से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पूरे जनपद में होम डिलीवरी व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी एलपीजी वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करें, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी तक आने की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच गैस बुकिंग के नंबरों पर अधिक दबाव होने के कारण कभी-कभी कॉल कनेक्ट होने में समस्या आती है। ऐसे में उपभोक्ता इस समय के अतिरिक्त अन्य समय में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं, जिससे बुकिंग प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी हॉकर को देना अनिवार्य होगा। बुकिंग के बाद निर्धारित समय सीमा में सिलेंडर उपभोक्ता के घर तक पहुंचाया जाएगा।

एलपीजी से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इसमें दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण करेंगे। साथ ही गैस की जमाखोरी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद के सभी सीएससी केंद्रों पर गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए सभी सीएससी संचालकों को अपने केंद्रों पर सूचना पट्ट लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments