Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता कह रहे गैस की कमी नहीं, लेकिन उपभोक्ताओं को नहीं...

भाजपा नेता कह रहे गैस की कमी नहीं, लेकिन उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा समय पर सिलेंडर – तेज नारायण पाण्डेय


◆ एलपीजी गैस आपूर्ति में बाधा को लेकर सपाईयों ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर न होने से हो रही परेशानियों को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ के नेतृत्व में अयोध्या विधानसभा एवं महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि वर्तमान समय में रमजान का महीना चल रहा है। इसके साथ ही शादियों, भंडारों तथा तेहरवी जैसे कार्यक्रमों का भी समय है। कई लोगों ने पहले से विवाह की तिथियां तय कर रखी हैं, ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी से उन्हें गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मीडिया में गैस की कमी न होने की बात कह रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि आम जनता को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिन उपभोक्ताओं ने समय से गैस बुकिंग कर दी है, उनके घरों तक पूर्व की तरह समय से होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। जिन परिवारों में वैवाहिक आयोजन प्रस्तावित हैं, उनके लिए विशेष रूप से गैस सिलेंडर की व्यवस्था की जाए। साथ ही रमजान और आगामी ईद के त्योहार को देखते हुए घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिससे जनता अपनी समस्याएं संबंधित विभाग तक पहुंचा सके।

इस अवसर पर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण अयोध्या विधानसभा और महानगर क्षेत्र की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस समस्या का समाधान कराया जाए।

इस दौरान हामिद जाफर मीसम, श्रीचंद यादव, रक्षा राम यादव, अपर्णा जायसवाल, राकेश पांडे, प्रवीण राठौर, रियाज अहमद, शावेज जाफरी, लाल बहादुर शुक्ल, मंसूर इलाही, शादाब खान, जगदीश यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अमृत राजपाल, दान बहादुर सिंह, जेपी यादव, आरोनी पासवान, अजय यादव, शमशेर यादव, शहबाज लकी, राम आजोर यादव, ऋतुराज सिंह, बृजेश सिंह चौहान, पूनम साहू, फहमीदा कुरैशी, रुक्मणी, ममता गुप्ता, शशांक यादव, विजय नारायण यादव, नूर बाबू, रामचरण यादव, आशीष बर्मा, सुरेंद्र यादव, शिवपाल, महफूज उस्मानी, मुकेश, संजय यादव, नेहा यादव, अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments