Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंदिर पर पूजा करने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट...

मंदिर पर पूजा करने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ नारायनपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की मंदिर पर पूजा करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला, आजमगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के रंग बहादुर पुत्र तपसी 55 मंगलवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित ब्राह्मनपुर थाना क्षेत्र अहिरौला, आजमगढ़ के नदी पुल के पास बहेलिया बीर बाबा मंदिर पर पूजा-पाठ करने गए थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा।

इसके बाद उनका पुत्र अनिल उन्हें तलाशते हुए मंदिर पहुंचा, जहां उसने अपने पिता को मंदिर के बाहर चबूतरे पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसने तुरंत अहिरौला थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौला थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौला भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अहिरौला थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments