Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली कहासुनी के बाद चाकू से हमला, दो युवक घायल

मामूली कहासुनी के बाद चाकू से हमला, दो युवक घायल


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के सेठाकला गांव में मंगलवार रात गुमटी की दुकान पर सामान लेने गए युवक और दुकानदार के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुए हमले में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।

सेठाकला गांव निवासी शिवा पुत्र सुरजन घर के पास ही गुमटी की दुकान चलाता है। मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव का ही सत्यम यादव दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। इसी दौरान दुकान पर मौजूद युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सत्यम यादव वहां से घर चला गया।

कुछ देर बाद वह दोबारा दुकान पर पहुंचा और वहां बैठे शिवा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में हल्की चोट लग गई। बचाव में शिवा ने सत्यम के हाथ से चाकू छीन लिया और उस पर भी वार कर दिया, जिससे सत्यम यादव को भी चोटें आईं। दोनों के बीच हुई इस मारपीट में बीच-बचाव करने आए रामधारी को भी चोट लग गई।

घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवा को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं रामधारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments