Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचौथे प्रयास में विपिन यादव बने आईएएस, 316वीं रैंक हासिल

चौथे प्रयास में विपिन यादव बने आईएएस, 316वीं रैंक हासिल


बसखारी, अम्बेडकर नगर। विकासखंड बसखारी के ग्राम पंचायत एकडल्ला निवासी विपिन देव यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

विपिन देव यादव को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 316वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह का माहौल है।

विपिन की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई एसएसबी इंटर कॉलेज, अयोध्या से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

विपिन के पिता राजाराम यादव पेशे से किसान हैं, जबकि माता मेवाती देवी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। जैसे ही परीक्षा परिणाम की जानकारी मिली, गांव में लोगों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने विपिन की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments