Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किया तीसरा बड़ा निवेश, 25.20 करोड़ में...

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में किया तीसरा बड़ा निवेश, 25.20 करोड़ में खरीदी जमीन


अयोध्या। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक बार फिर बड़ा निवेश करते हुए जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि बीते दो वर्षों के दौरान अयोध्या में यह उनका चौथा निवेश है। ताजा जानकारी के अनुसार उन्होंने ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ की परियोजना से करीब 2.67 एकड भूमि लगभग 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री शुक्रवार को पूरी कर ली गई।

सूत्रों के मुताबिक खरीदी गई जमीन सरयू तट के पास विकसित हो रही एक लक्ज़री भूमि परियोजना के निकट स्थित है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन और रियल एस्टेट विकास को देखते हुए बड़े निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन का यह नया निवेश भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया गया कि इस भूमि खरीद की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव के माध्यम से पूरी कराई गई। इससे पहले भी अभिनेता द्वारा अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं में जमीन खरीदने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

राम मंदिर के निर्माण और बढ़ते पर्यटन के कारण अयोध्या में भूमि की मांग तेजी से बढ़ रही है। कई रियल एस्टेट कंपनियां यहां आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित कर रही हैं। ऐसे में देश के बड़े उद्योगपतियों का भी निवेश बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि बड़े निवेशकों के आने से अयोध्या में बुनियादी ढांचे का विकास तेज होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वहीं रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार आने वाले समय में अयोध्या देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments