Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के झारखंड बाबा रोड स्थित जायसवाल मिल के पास मंगलवार की शाम बाइक और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार 30 वर्षीय संदीप पुत्र प्रहलाद निवासी सलारपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा ई-रिक्शा चालक 25 वर्षीय सुनील निषाद पुत्र राम जीत निवासी बरौली आशा नंदपुर थाना मालीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर जलालपुर भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि बाइक चालक व ई-रिक्शा चालक दोनों घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments