Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिहार के उपमुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने किया...

बिहार के उपमुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या, सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत


अयोध्या। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अयोध्या आगमन पर सर्किट हाउस में उनका स्वागत, किया गया। भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अयोध्या केवल एक धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का वैश्विक केंद्र बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और यहां पर्यटन, आधारभूत संरचना तथा रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वय से अयोध्या में सड़क, यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे यह नगरी विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हो रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से हो रहा है और आने वाले समय में यह नगरी धार्मिक पर्यटन की राजधानी के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि यहां विकसित हो रही आधुनिक सुविधाएं स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और छोटे कारोबारियों के लिए नए अवसर लेकर आई हैं।

स्वागत करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे, जिला महामंत्री मनोज वर्मा तथा महानगर मीडिया के सह-प्रभारी राजेश सिंह सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments