Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या“ये होली जयपुरिया वाली” में रंगा गुप्तार गार्डन, रंगोत्सव 2026 का उत्साहपूर्ण...

“ये होली जयपुरिया वाली” में रंगा गुप्तार गार्डन, रंगोत्सव 2026 का उत्साहपूर्ण आयोजन


अयोध्या। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, अयोध्या ने को गुप्तार घाट स्थित पार्क में रंगोत्सव 2026 — “ये होली जयपुरिया वाली” का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

रंगोत्सव में छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। सिंगिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने सुरों का जादू बिखेरा, वहीं कलरिंग एक्टिविटी ने उनकी कल्पनाशीलता को मंच दिया। हैंडप्रिंट होली वॉल एकता का प्रतीक बनी, जहां बच्चों ने रंगीन छाप छोड़कर सहभागिता दर्ज कराई। पिचकारी गेम ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।

ओपन स्टेज कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, कविता पाठ और स्टैंड-अप कॉमेडी प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना पाई। अंत में प्रमाणपत्र वितरण व मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार एमबी ने अभिभावकों व स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments