Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक को बचाने में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

बाइक को बचाने में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचा चालक


जलालपुर, अम्बेडकर नगर । जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। घटना जलालपुर-अकबरपुर रोड स्थित नवानगर के पास दोपहर करीब तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी हाजी नजरुल हक कार से अकबरपुर से जलालपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह नवानगर के समीप पहुंचे, तभी अचानक एक बाइक उनकी कार के सामने आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक हाजी नजरुल हक ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments