Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला में 17,567 मरीजों ने कराया इलाज

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला में 17,567 मरीजों ने कराया इलाज


अयोध्या। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के तत्वावधान में रविवार को अवध इंटर नेशनल स्कूल, दर्शननगर परिसर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला श्री अयोध्या धाम 2.0 का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे तक 17,567 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। सात हजार से अधिक लोगों की रक्त जांच की गई तथा एक हजार से अधिक चश्मे वितरित किए गए। मोतियाबिंद के 130 मरीजों समेत कई गंभीर रोगियों को आगे के उपचार हेतु चिन्हित किया गया।

आयोजकों के अनुसार मेले में 200 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराईं। सात हजार से अधिक लोगों की रक्त जांच की गई, जबकि एक हजार से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोतियाबिंद के 130 मरीजों सहित कई गंभीर रोगियों को चिन्हित कर आगे के उपचार हेतु पंजीकृत किया गया है। शिविर में ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच, ईसीजी, मूत्र परीक्षण, दंत परामर्श और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहीं। मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयनित मरीजों का उपचार निर्धारित अस्पतालों में कराया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास अध्यक्ष प्रो. एम.एल.बी. भट्ट, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, सचिव डॉ. शिवम मिश्र, आयुर्विज्ञान संस्थान बीएचयू के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश मार्तोलिया, चंदन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संत पांडेय सहित 200 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत बनवारी पति, महंत जयराम दास, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, डॉ. सुधीर प्रकाश, गंगा सिंह, कृष्ण चंद्र, शैलेन्द्र, डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, डॉ. अजय मोहन, सुदीप, आकाश, राहुल सिंह, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक राम चंद्र यादव, वेद गुप्ता, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, आलोक सिंह रोहित, अतुल सिंह, शांतनु सिंह, डॉ. अवधेश वर्मा, रवि दास, पवन पांडेय, विजय सिंह बंटी, डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. ताविशी मिश्र, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, कमलेश श्रीवास्तव, दिनेश वर्मा, डॉ. अनिल सिंह, जतिन वर्मा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments