Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंपूर्ण समाधान दिवस में किसान का आत्मदाह प्रयास, पुलिस की सतर्कता से...

संपूर्ण समाधान दिवस में किसान का आत्मदाह प्रयास, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना


अयोध्या। जनपद की रुदौली तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पीड़ित किसान ने अधिकारियों के समक्ष पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सत्रोहन अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचा था। उसका आरोप है कि वह लंबे समय से संबंधित मामले में न्याय न मिलने से आक्रोशित था। इसी दौरान उसने कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ अपने उपर डाल कर स्वयं को आग लगाने की कोशिश की, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना के समय उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसान को पकड़ लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों व कर्मचारियों में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने एहतियातन मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों को भी सुरक्षित दूरी पर कर दिया।

बताया जा रहा है कि किसान अपनी समस्या के समाधान को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुका था। फिलहाल उसे सुरक्षित कर लिया गया है तथा प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments