Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालक्ष्मण पथ परियोजना से प्रभावित परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार, मुआवजा...

लक्ष्मण पथ परियोजना से प्रभावित परिवारों ने डीएम से लगाई गुहार, मुआवजा व पुनर्वास की मांग


अयोध्या। प्रस्तावित लक्ष्मण पथ मार्ग निर्माण परियोजना से प्रभावित परिवारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर उचित मुआवजा और वैकल्पिक पुनर्वास की मांग की है। मोहल्ला जमथरा बंधा, परगना हवेली अवध, तहसील सदर के निवासियों का कहना है कि उनके मकान सरयू नदी के बंधे के किनारे स्थित हैं, जो प्रस्तावित मार्ग के दायरे में आ रहे हैं।

पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्या को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह से भी मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने बताया कि जमथरा श्मशान घाट से स्टीपी प्लांट तक लगभग 100 परिवार इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई अन्य भूमि उपलब्ध नहीं है।

पीड़ितों के अनुसार 18 फरवरी 2026 को लेखपाल एवं सर्वे कानूनगो द्वारा 15 दिन के भीतर मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। इससे परिवारों में चिंता और असमंजस की स्थिति है। परिवारों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिना उचित मुआवजा एवं वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए नोटिस को निरस्त किया जाए। उन्होंने प्रशासन से न्यायोचित कार्रवाई करते हुए पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments