Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप जिलाधिकारी पत्रकारों का नहीं उठाते फोन

उप जिलाधिकारी पत्रकारों का नहीं उठाते फोन

आलापुर अंबेडकरनगर। तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी पर स्थानीय पत्रकारों ने फोन कॉल रिसीव न करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पत्रकारों का कहना है कि कई बार जरूरी सूचना के संबंध में संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।
ज्ञात हो कि शासन स्तर से अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार पत्रकारों एवं आम नागरिकों के फोन कॉल का यथासंभव जवाब दें। इसके लिए अधिकारियों के सीयूजी नंबर व अन्य संपर्क विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि प्रशासन और जनता के बीच संवाद बना रहे।
पत्रकारों का कहना है कि यदि समय पर संपर्क न हो पाए तो जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी देने और प्राप्त करने में कठिनाई होती है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है, जिससे संवाद प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी बनी रहे।
वहीं इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह धामी ने कहा कि तहसील क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, राजस्व कार्यों एवं अन्य प्रशासनिक दायित्वों के कारण कई बार लगातार बैठकों और फील्ड निरीक्षण में व्यस्तता रहती है। ऐसे में हर कॉल तत्काल रिसीव कर पाना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती है और प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments