Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर चार लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर चार लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस ने कूटरचित एसटीएफ आईडी कार्ड बनाकर खुद को एसटीएफ अधिकारी बताने और जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफारी कार और फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, धारा 318(4)/319(2)/316(2) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 338/336(3)/ 340(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी अजय कुमार सिंह (52 वर्ष) पुत्र श्रीपाल सिंह, मूल निवासी उमरी पोस्ट अलीपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर, हाल पता विवेक खंड गोमती नगर लखनऊ को 19 फरवरी को दोपहर 2:35 बजे गिरफ्तार किया गया।


जमीन का पैसा वापस दिलाने के नाम पर ठगी


वादी की तहरीर के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताकर और फर्जी पहचान पत्र दिखाकर जमीन बैनामे का पैसा वापस दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान विभिन्न तिथियों में कुल 4 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी को उदासीन आश्रम से रानोपाली जाने वाले मार्ग के किनारे से गिरफ्तार किया। तलाशी में एक कूटरचित एसटीएफ आईडी कार्ड बरामद हुआ। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफारी कार (UP 16 EU 7618) को कब्जे में लेकर सीज किया गया।


पूर्व में भी दर्ज है मुकदमा


पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना तारुन में भी धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा (धारा 419/420/323/504/506 भादवि) पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार गोंड सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments