Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी ने साकेत महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा...

छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एबीवीपी ने साकेत महाविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अयोध्या महानगर इकाई ने साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दान पति तिवारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने तथा परिसर में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की।

विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लंबे समय से न होने के कारण विद्यार्थियों में निराशा है। उन्होंने मांग की कि आगामी शैक्षणिक सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं, ताकि छात्र नेतृत्व को अवसर मिल सके। साथ ही छात्रसंघ भवन की जर्जर स्थिति को शीघ्र ठीक कराने की भी मांग उठाई गई।

महानगर मंत्री जय श्री रावत ने भगत सिंह छात्रावास की स्थिति सुधारने और विद्यार्थियों को शीघ्र आवंटन करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, जर्जर वाटर कूलरों की मरम्मत तथा अतिरिक्त वाटर कूलर लगाने की मांग रखी।

इकाई मंत्री विकास यादव ने परिसर में शौचालय और मूत्रालय की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को असुविधा हो रही है। उन्होंने शिक्षण कक्षों की नियमित सफाई, पंखों की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के वाहनों की सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री उदय मिश्र,जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी,अजय तिवारी,उत्कर्ष पाण्डेय,श्रेया शुक्ल,अंशिका शुक्ला,अभिषेक पांडेय,शिवम शुक्ल,संतोष शुक्ला, आदर्श चतुर्वेदी ,किशन सिंह,आदित्य सिंह,अमन तिवारी,स्मृति निषाद,अभय गुप्ता, यश प्रताप सिंह,रजत शर्मा,दुर्गेश सिंह,विशेष यादव, यश पांडे,सुमित चतुर्वेदी,आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments