Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला व्यापार बंधु व उद्योग बंधु में गोसाईगंज में अतिक्रमण हटाने और...

जिला व्यापार बंधु व उद्योग बंधु में गोसाईगंज में अतिक्रमण हटाने और नाका हनुमानगढ़ी, रिकाबगंज चौक व रामपथ पर पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा

अयोध्या । जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में जिला व्यापार बंधु एवं जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पिछली बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। नगर पालिका परिषद गोसाईगंज के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही नाका हनुमानगढ़ी, रिकाबगंज चौक तथा रामपथ स्थित अंगूरीबाग प्राइमरी पाठशाला की खाली भूमि पर पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था, लाइसेंसिंग, नगर निकाय, कराधान और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।
इसके उपरांत जिला उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक निवेश, नए उद्यमों की स्थापना, लाइसेंस एवं अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गम, भूमि आवंटन, बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। एडीएम (नगर) ने कहा कि व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे जनपद में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments