Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या720 एकड़ में विकसित हो रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, आधारभूत ढांचे का कार्य...

720 एकड़ में विकसित हो रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप, आधारभूत ढांचे का कार्य जारी


अयोध्या अयोध्या में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना के तहत विकास कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा संचालित इस योजना का कुल प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 1407 एकड़ है, जिसमें से करीब 720 एकड़ भूमि पर परिषद को भौतिक कब्जा प्राप्त हो चुका है।

परियोजना क्षेत्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर से लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी पर, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 बायपास के निकट सरयू तट के आसपास स्थित है।

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता अमन त्यागी के अनुसार, योजना के अंतर्गत भूमि विकास, गृहस्थान एवं बाजार योजना तथा पूरक योजनाओं के तहत अधिग्रहण और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में ट्रंक रोड, ट्रंक ड्रेन, केबल डक्ट, बाह्य विद्युतीकरण, आंतरिक सड़कें, सब-स्टेशन और पंप हाउस का निर्माण प्राथमिकता पर है।

योजना में विभिन्न राज्यों के राज्य भवन निर्माण के लिए भूखंड आवंटित किए गए हैं। इनमें गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गोवा सरकार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मठ-आश्रमों के लिए 21 भूखंड तथा होटल निर्माण के लिए 9 प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं।

आवासीय खंड में 100 से 200 वर्ग मीटर आकार के लगभग 300 भूखंडों का आवंटन पूरा हो चुका है। ये भूखंड 100, 150 और 200 वर्ग मीटर श्रेणी में उपलब्ध कराए गए हैं। वर्ष 2025 के अंत में आयोजित ड्रॉ और नंबरिंग प्रक्रिया के बाद कई आवंटियों को औपचारिक आवंटन पत्र जारी किए गए।

रेरा पंजीकृत इस परियोजना में अंडरग्राउंड यूटिलिटी, 36 मीटर चौड़ी सड़कें और ग्रीन-ब्लू कॉरिडोर जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित ढांचे में हरित क्षेत्र, तालाबों का विकास, वेलनेस हब, हाईटेक पार्क और चिकित्सा सुविधाओं के लिए स्थान निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक और आतिथ्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। परिषद की वेबसाइट पर योजना से संबंधित सूचनाएं और आवंटन प्रक्रिया के विवरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments