Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअशरफपुर किछौछा की चूड़ी गली में भीषण आग, 10 से अधिक दुकानें...

अशरफपुर किछौछा की चूड़ी गली में भीषण आग, 10 से अधिक दुकानें जलकर राख


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के मखदूम अशरफ का आस्ताना के निकट स्थित चूड़ी गली की कई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस अग्निकांड में बिसात, चूड़ी, सिन्नी, चादर आदि सामानों से संबंधित करीब 10 से अधिक दुकानों के जलने की खबर है, जिसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग दो बजे किछौछा दरगाह क्षेत्र स्थित चूड़ी गली की दुकानों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मुमताज, हकीम, इसहाक, उस्मान, राम जियावान, चुन्नू, जमील, वाजिद अली, सेराज, अशरफ अली, कासिम, हसीब और ताज मोहम्मद समेत लगभग 10 से अधिक दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता सहित कई समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments