Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, दो सील — कई की जांच शुरू

अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, दो सील — कई की जांच शुरू


बसखारी, अम्बेडकर नगर। क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित अस्पतालों,डायग्नोस्टिक सेंटरों, पैथालॉजी व क्लीनिकों पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने आधा दर्जन स्थानो पर छापेमारी की। मंगलवार को हुई छापेमारी से बसखारी बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी में अवैध रुप से संचालित कुछ अस्पतालो पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। तो कुछ अस्पतालों की पत्रावली कब्जे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। बसखारी बाजार में लगातार अवैध रूप से डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथालाजी,अस्पताल संचालित होने की सूचना मिल रही थी। लगभग 10 दिन पूर्व आजमगढ़ रोड पर स्थित नवजीवन क्लिनिक पर अप्रशिक्षित लोगों द्वारा सर्जरी करने के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। जिसमें प्रशासनिक अमले ने कठोर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज कर अस्पताल को सील कर दिया था। उसी समय उपजिला अधिकारी टांडा शशिशेखर ने बसखारी में संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। मंगलवार को एसडीएम शशिशेखर, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक अजय कुमार की संयुक्त टीम ने सबसे पहले सीएचसी के सामने संचालित न्यू प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर, सब्जी मंडी में नहर पर संचालित आयुष्मान चिल्ड्रन केयर सेंटर, हंसवर मोड़ पर संचालित  हड्डी अस्पताल, ग्लोबल हेल्थ केयर सेंटर मखदूमनगर, सब्जी मंडी में गोबिंद मेडिकल सेंटर तथा अकबरपुर रोड पर स्थित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान  आयुष्मान चिल्ड्रेन केयर सेंटर व हंसवर मोड़ पर संचालित हड्डी अस्पताल अवैध पाया गया। हड्डी अस्पताल के अंदर ओटी तथा सर्जिकल सामान पाया गया। टीम ने तत्काल दोनों अस्पताल को सील कर दिया। तथा अन्य जगहों की पत्रावली को कब्जे में लिया। इस संबंध में उप जिलाधिकारी  शशिशेखर ने अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी को अनवरत जारी रहने की बात बताते हुए बताया कि दो अस्पतालों को सील किया गया है। कई अन्य अस्पतालों एवं पैथोलॉजी की पत्रावली को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध पाये जाने पर उन पर भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments