Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा कार्यालय में मनायी गयी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

सपा कार्यालय में मनायी गयी कर्पूरी ठाकुर की जयंती

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी पर कर्पूरी ठाकुर की 99 वी जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर निवर्तमान सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय की महानतम योद्धा तथा जननायक थे। कर्पूरी ठाकुर ने अनुच्छेद 340 के प्रभावी बनाने के लिए आरक्षण की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान किया। वे जीवन भर सादगी से जीवन जीने वाले ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ थे। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन जब उनकी मृत्यु हुई तो उनके बैंक खाते में कुछ सौ रुपए ही थे।
सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। सभी नेता कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण वास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ चौधरी बलराम यादव दान बहादुर सिंह सरोज यादव मोहम्मद सुहैल अंसार अहमद बब्बन महंत अनिल मिश्रा डॉ घनश्याम यादव अधिवक्ता संतराम यादव गौरव पांडे जगन्नाथ यादव राकेश यादव जगन्नाथ पाल डॉ अनुराग यादव दुर्गेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments