Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशारदा निकेतन एस.एन. एकेडमी में स्व. मुकेश महेरोत्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर...

शारदा निकेतन एस.एन. एकेडमी में स्व. मुकेश महेरोत्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस, श्रद्धांजलि अर्पित


अयोध्या। जालपा मंदिर स्थित शारदा निकेतन एस.एन. एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक स्वर्गीय मुकेश महेरोत्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी बीके शशि एवं उनके साथ आए अन्य भाई-बहनों ने स्वर्गीय मुकेश महेरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने आध्यात्मिक विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा, सेवा और संस्कारों के प्रसार के लिए समर्पित रहा।

विद्यालय परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संस्थान को नई दिशा दी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए। बच्चों ने भजन, श्रद्धांजलि गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें याद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य में कंचन महेरोत्रा मनुज   महेरोत्रा तनुज महेरोत्रा निलिमा महेरोत्रा गीत माला महेरोत्रा रोहन नितिन महेरोत्रा विवान ओमजा आहाना एवं विद्यालय के शिक्षक गढ़ सभी ने मिलकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments