Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोपी, आतंकी अब्दुल रहमान...

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोपी, आतंकी अब्दुल रहमान का शव मजनाई गांव पहुंचा, अयोध्या में दफन


अयोध्या। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जिला जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के बाद उसका शव बुधवार सुबह इनायतनगर थाना क्षेत्र के मजनाई गांव पहुंचा, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे मजनाई कब्रिस्तान में सुपुर्दखाक किया गया।

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोपी, आतंकी अब्दुल रहमान (File Photo)

 पुलिस और प्रशासन की ओर से भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी जब शव को अंतिम स्थान पर ले जाया गया। मृतक अब्दुल रहमान पर पिछले साल राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोप था, जिसके लिए उस पर विस्फोटक रखने और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का मामला दर्ज किया गया था। मार्च 2025 में गुजरात एंटीटेररिज्म स्क्वाड (ATS) और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में उसे फरीदाबाद के पाली गांव के पास से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों ने उस समय उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे।

फरीदाबाद जेल में रहमान की हत्या की घटना सोमवार रात उस वक्त सामने आई जब वह एक साथी कैदी द्वारा नुकीले हथियार से हमला किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के सिलसिले में आरोपी अरुण चौधरी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच जारी है कि हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

शव गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक की लहर देखते में आई, वहीं कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग भी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं, ताकि यह साफ हो सके कि मौत आज़ादी से संबंधित मामलों या जेल के भीतर किसी विवाद का परिणाम थी।

यह मामला न केवल आतंकी साजिश के संदिग्ध आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments