Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान की शुरुआत, जिले के 11 लाख...

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान की शुरुआत, जिले के 11 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल


अयोध्या । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने अवध इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए दवा दी जा रही है।

अवध इंटरनेशनल स्कूल में करीब 2200 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दवा खाली पेट नहीं दी जानी चाहिए और यह अभियान हर छह माह में चलाया जाता है।

जनपद में कुल 11,20,200 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए पर्याप्त दवा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अंतर्गत 1459 सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेज, 1934 निजी स्कूल और 1966 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा वितरण किया जा रहा है। जो बच्चे किसी कारणवश आज दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को संबंधित केंद्रों पर खुराक दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पी.सी. भारती, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार, डीईआईसी प्रबंधक डॉ. मोहम्मद सहित विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments