Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामचरितमानस पर दिये बयान के बाद अयोध्या के व्यापारियों में दिखा आक्रोश

रामचरितमानस पर दिये बयान के बाद अयोध्या के व्यापारियों में दिखा आक्रोश

अयोध्या । सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्री राम चरित मानस पर दिये गये विवादित बयान बाद अयोध्या के व्यापारियों में आक्रोश दिखाई दिया। अयोध्या व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में अयोध्या कोतवाली में उत्तर प्रदेश के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने की मांग की गई है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि श्रीराम चरितमानस हिंदू ग्रंथ के खिलाफ विवादित बयान देकर हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या के विवादित बयान से अयोध्या में काफी रोष है। अयोध्या का सर्व समाज व व्यापारी समाज इस विवादित बयान की निंदा करता है, हमारे पर पवित्र ग्रंथ के धार्मिक भावनाओं को हिंदू समाज को आहत करने तथा ओछी मानसिकता रखने वाले नेताओं पर कठोर से कठोर कदम उठाए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ व्यापारी राधेश्याम गुप्ता, अचल गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, आनंद कसौधन, विनोद पाठक, बृज किशोर गुप्ता, विपिन राय, जगन्नाथ यादव, प्रेम सागर मिश्रा, विनोद पाठक, विनोद श्रीवास्तव कृष्ण मोहन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments