Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीएम ने सर्वे एवं अभिलेख इकाई की समीक्षा की, लंबित ग्रामों का...

डीएम ने सर्वे एवं अभिलेख इकाई की समीक्षा की, लंबित ग्रामों का सर्वे तीन वर्ष में पूरा करने के निर्देश


अयोध्या। जिलाधिकारी एवं अभिलेख अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सर्वे एवं अभिलेख इकाई अयोध्या की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कौशल कुमार, सहायक अभिलेख अधिकारी पवन कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार सर्वे बृजेश कुमार सहित सर्वे कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि सर्वेक्षण इकाई के अंतर्गत आठ जनपदों के 43 ग्रामों में सर्वे एवं अभिलेख का कार्य चल रहा है। इनमें अयोध्या जनपद के मांझा बरहटा, मांझा मीरापुर द्वावा, मांझा जमथरा, मांझा रामपुर हलवारा, मांझा सरायरासी, मांझा पिपरी संग्राम और मांझा पूरेचेतन समेत आठ ग्राम शामिल हैं। वर्तमान में मांझा सरायरासी, जमथरा और बरहटा में सर्वे प्रक्रिया प्रगति पर है, जबकि बरहटा के प्रपत्र अंतिम चरण में हैं।

जिलाधिकारी ने लंबित ग्रामों में सर्वे कार्य तेज करने, सीमा विवाद के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा अधिग्रहीत गाटों का अंश निर्धारण कर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामसभा की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और खतौनी तैयार कर तहसील को उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया, ताकि काश्तकारों की समस्याओं का समाधान हो सके।

डीएम ने निर्देश दिया कि लंबित सर्वे कार्य अधिकतम तीन वर्ष में पूर्ण किए जाएं। अब सर्वे विभाग की समीक्षा प्रत्येक माह की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments