Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर10 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस

10 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया जाएगा सुरक्षित इंटरनेट दिवस

अम्बेडकरनगर। सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में आगामी 10 फरवरी को ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस की थीम स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग की समझ निर्धारित की गई है। कार्यशाला के माध्यम से इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल सावधानियों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति प्रतिभागियों को जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यशाला में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों के कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें। वहीं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को प्रस्तुतीकरण आदि माध्यमों से कार्यशाला को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments