Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैदिक मंत्रोच्चार के बीच 84 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया...

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 84 जोड़ों का सामूहिक विवाह, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद


अयोध्या। पूरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच 84 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के साक्षी बने।

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। इससे बेटियों का विवाह बिना आर्थिक दबाव के हो पा रहा है।” उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।”

ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा, “यह कार्यक्रम सहयोग और संवेदनशीलता का उदाहरण है। सभी जनप्रतिनिधि मिलकर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।”

कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े को पायल, बिछिया, अटैची, पांच साड़ियां, बर्तन सेट सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गईं। साथ ही शासन की ओर से 60,000 रुपये की अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।  मौके पर दिनेश मिश्र, प्रदीप सिंह, शारदा यादव, राजेश पाठक, देवता पटेल, बीडीओ अनुराग सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments