Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्यालयों में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; गैस सिलेंडर समेत सामान बरामद

विद्यालयों में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; गैस सिलेंडर समेत सामान बरामद



अम्बेडकर नगर। कोतवाली टाण्डा पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा बालक व कन्या विद्यालय में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तारी शनिवार तड़के लक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास बांस की कोठी के समीप से की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अबरार अहमद 32 पुत्र निसार अहमद निवासी छज्जापुर उत्तरी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक फरवरी की रात प्राथमिक विद्यालय मीरानपुरा बालक में ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चावल की बोरी, स्टील के बर्तन व अन्य सामान चोरी किया था। इसके बाद चार फरवरी की रात कन्या विद्यालय में भी सेंध लगाकर सिलेंडर, चूल्हा भट्ठी व इमामदस्ता सहित कई सामान पार कर दिए थे।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, परात, भगोना तथा मसाला कुटनी समेत अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव बक्स सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र मौर्य, हेड कांस्टेबल अनवर अली व कांस्टेबल चमन सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments