Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानाचार्य पर दोहरी जिम्मेदारी और धन हेराफेरी के आरोप, जांच शुरू

प्रधानाचार्य पर दोहरी जिम्मेदारी और धन हेराफेरी के आरोप, जांच शुरू

जलालपुर। सरकारी पद पर कार्यरत एक प्रधानाचार्य पर धार्मिक संस्था की रजिस्टर्ड वक्फ कमेटी के प्रबंधन पद पर रहते हुए चंदे व किराए की रकम में हेराफेरी का आरोप लगा है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उपनिदेशक बेसिक शिक्षा फैजाबाद मंडल अयोध्या से जांच व कार्रवाई की मांग की है।
मामला जलालपुर कस्बे के सराय चौक स्थित शिया समुदाय के आस्था केंद्र मस्जिद व रोजा हजरत कासिम वक्फ नंबर-857 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता इब्ने अली जाफरी ने आरोप लगाया है कि ग्राम उफरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य अली हसन शिक्षा विभाग के नियमों के विरुद्ध वक्फ कमेटी में प्रबंधक पद पर भी कार्यरत हैं।
शिकायत में कहा गया है कि मस्जिद परिसर की लगभग 70 दुकानों से प्राप्त किराया व चंदे की लाखों रुपये की रकम का न तो बैंक में जमा किया जा रहा है और न ही कोई लेखा-जोखा रखा जा रहा है। इसके अलावा प्रधानाचार्य पर विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहने और अधिकांश समय मस्जिद कमेटी के कार्यों व अन्य गतिविधियों में लगे रहने का भी आरोप है।
जिला स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद शिकायत उपनिदेशक बेसिक शिक्षा फैजाबाद मंडल को भेजी गई है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर मीनाक्षी सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है, स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments