Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअमानीगंज वार्ड में विकास कार्यों का निरीक्षण, होलिका दहन स्थल पर पार्क...

अमानीगंज वार्ड में विकास कार्यों का निरीक्षण, होलिका दहन स्थल पर पार्क और बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की घोषणा


अयोध्या। नगर निगम के ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अमानीगंज वार्ड का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान नागरिकों की मांग पर होलिका दहन स्थल को विकसित कर वहां पार्क निर्माण, बच्चों के लिए झूले-स्लाइड लगाने तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की सहमति दी गई।

सुबह करीब 7:45 बजे बहादुरगंज स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचे अधिकारियों का पार्षद प्रतिनिधि सुनील यादव व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। यहां प्रधानमंत्री आवास की मांग उठी, जिस पर नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से समन्वय कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान साहबगंज नाले से छोटी नालियों को जोड़ने, क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने और जल निकासी दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने और कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पटिया बदलने, नालियों की मरम्मत और परिक्रमा मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर करने को भी कहा गया। पठान टोलिया में झुके बिजली खंभे को बदलने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।

पेयजल की गुणवत्ता की भी जांच कराई गई, जिसमें पानी शुद्ध पाया गया और टीडीएस 450 दर्ज किया गया। जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए क्लोरीन की उपलब्धता की पुष्टि की गई। मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग अभियान भी चलाया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments