Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन के सामने कूदकर युवती ने की आत्महत्या

ट्रेन के सामने कूदकर युवती ने की आत्महत्या


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मंगलवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जाफरगंज–मालीपुर रेलवे स्टेशन के मध्य टिकरी गांव के पास की है। मृतका की पहचान टिकरी  निवासी 21 वर्षीय मीनाक्षी सिंह उर्फ मीठी पुत्री उदयभान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले की जांच विभिन्न पहलुओं पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments