Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाम बदलकर वारदात करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

नाम बदलकर वारदात करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नाम बदल-बदलकर अपराध करने वाले एक शातिर आरोपी को जलालपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और दो पायल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जलालपुर के अलावा कादीपुर जिला सुलतानपुर, अखंडनगर, पवई जिला आजमगढ़ और शाहगंज जिला जौनपुर में चोरी व टप्पेबाजी समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान की गई।

पुलिस ने सुरहुरपुर रोड स्थित सहकारी समिति के पास से सोमवार सुबह करीब आठ बजे आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज सिंह उर्फ धनंजय उर्फ प्रमोद पुत्र लाल बहादुर उर्फ वैद्य, निवासी रूपईपुर, थाना अखंडनगर, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है।

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में बताया कि बीते रविवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर चौराहे पर एक वृद्ध महिला को झांसा व धमकी देकर उसके पायल उतरवाने की बात स्वीकार की है। बरामद पायल उसी घटना से संबंधित हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments