Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का, एक...

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का, एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर स्थित संगत मंदिर के पास एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 जानकारी के अनुसार रामसूरत सोनी की पत्नी निर्मला का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। बताया जा रहा है कि निर्मला बीते कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी और करीब एक सप्ताह पूर्व ही ससुराल लौटी थी। सोमवार की शाम लगभग चार बजे निर्मला का शव मकान के दूसरे तल पर दीवार में लगे हुक में बंधी रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी होते ही पति सहित अन्य ससुरालीजन मौके पर पहुंचे, जहां परिवार में हड़कंप मच गया। पति द्वारा मृतका के मायके पक्ष को सूचना देने के साथ ही डायल 112 पर भी मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 ने जलालपुर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।

सूचना पर जलालपुर कोतवाली पुलिस तथा नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments