◆ वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये लेने और आपत्तिजनक फोटो खींचने का आरोप,
◆ पीड़िता ने कोतवाली अयोध्या में प्रार्थना पत्र देकर किया कार्यवाही की मांग
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी पर रुपये ठगने, अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक फोटो खींचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली अयोध्या में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।



