Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआंगनबाड़ी कार्यकत्री के 12 पदों पर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण, सूची ग्राम पंचायतों...

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 12 पदों पर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण, सूची ग्राम पंचायतों पर चस्पा


अयोध्या । आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 12 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थिनियों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पोर्टल के माध्यम से संचालित की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2025 निर्धारित थी। प्राप्त आवेदनों के आधार पर वरीयता प्राप्त अभ्यर्थिनियों के अभिलेखों का सत्यापन 27 जनवरी 2026 को विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न कराया गया।

इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक 28 जनवरी 2026 को आयोजित हुई, जिसमें सत्यापन के परिणामों को पंचायत भवनों पर चस्पा कराने तथा आपत्तियां आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सत्यापन सूची 29 जनवरी 2026 को विकास खंड मसौधा की जगदीशपुर, डाभासेमर एवं पोरा ग्राम सभा, विकास खंड तारून की बैसूपाली, विकास खंड मवई की पूरे कामगार, विकास खंड सोहावल की सोहावल एवं पूरे उमराव, विकास खंड बीकापुर की बैंतीकला, विकास खंड रुदौली की कोटरा तथा विकास खंड पूराबाजार की नारा एवं सहनवा ग्राम पंचायत भवनों पर चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के पुलिस लाइन वार्ड की सूची भी चस्पा की गई है। सत्यापन सूची विकास भवन के सूचना पट्ट पर भी 29 जनवरी 2026 को प्रदर्शित कर दी गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थिनी को चस्पा की गई सूची पर कोई आपत्ति हो, तो वह साक्ष्यों सहित अपना शिकायती पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी अथवा विकास भवन द्वितीय तल स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 4 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments