Friday, March 6, 2026
Homeगणतंत्र दिवसविन्सेन्ट ज्योति स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

विन्सेन्ट ज्योति स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


अयोध्या। सिविल लाइन क्षेत्र की नैय्यर कॉलोनी स्थित विन्सेन्ट ज्योति स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

इस अवसर पर गन्ना समिति विक्रमजोत के अध्यक्ष सिद्धान्त सिंह, विद्यालय की प्रबंधिका मन्जू सिंह, प्रधानाचार्य अवधेश गुप्ता, उप प्रधानाचार्या सायरा खान एवं पूर्व प्रधानाचार्य किरन गुप्ता द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं शिक्षिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

प्रधानाचार्य अवधेश गुप्ता ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments