Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफैज़ाबाद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस


अयोध्या। फैज़ाबाद पब्लिक स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्र द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं परेड मुख्य आकर्षण रहे। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का संचार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और पं. राम प्रसाद बिस्मिल व अशफाक उल्ला ख़ाँ के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए एकजुट रहकर देशविरोधी तत्वों से संघर्ष करने का आह्वान किया। विद्यालय की अध्यक्ष जरीना ख़ान, प्रबंधक उमर मुस्तफ़ा, निदेशक सदफ इक़बाल तथा संयोजिका फिज़ा ख़ान ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन छात्र पुष्पेन्द्र मणि तिवारी ने किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments