Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराज्य मंत्री एवं चेयरमैन ने संयुक्त रूप से जायरीनो में किया कंबल...

राज्य मंत्री एवं चेयरमैन ने संयुक्त रूप से जायरीनो में किया कंबल वितरण


बसखारी अंबेडकर नगर। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे समाजिक कार्य आपसी भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करते हैं। उक्त बातें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सर्वेश पाठक में सईदा शकीला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं।उन्होंने सैय्यदा शकीला चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए ताकि गरीब और असहाय लोगों को समय पर मदद मिल सके। शुक्रवार की देर शाम किछौछा स्थित हजरत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर सैय्यदा शकीला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मान्यता प्राप्त राज्य मंत्री सर्वेश पाठक व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के हाथों संयुक्त रूप से 1500 जायरीनों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे और देर रात तक वितरण का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नूरुद्दीन अशरफ (अद्दु),डॉ ओपी त्रिपाठी, डॉ सलौनी चौरसिया, सदरे आलम, मोहम्मद सेराज, मोहम्मद सैफ, सादाब खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ कंबल वितरण कराया। ठंड के मौसम में कंबल पाकर जायरीनों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments