Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअष्टखंभा के संरक्षण को मिली एक करोड़ की सौगात, पर्यटन मंत्री का...

अष्टखंभा के संरक्षण को मिली एक करोड़ की सौगात, पर्यटन मंत्री का जताया आभार


अंबेडकर नगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर स्थित राजभर समाज की वीरता, शौर्य और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक ऐतिहासिक अष्टखंभा के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।

विवेक मौर्य ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अष्टखंभा राजभर समाज के स्वर्णिम इतिहास और नागवंश की पहचान का प्रतीक है, जो समाज की आस्था, भावना और गौरव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए धनराशि स्वीकृत होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव से जुड़ा यह ऐतिहासिक स्थल उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रदेश सरकार द्वारा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन के माध्यम से उन्हें नई पहचान देने का प्रयास सराहनीय है।

गौरतलब है कि बीते 15 जुलाई को विवेक मौर्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय राजभर संगठन के जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, जिला महासचिव रामनायक राजभर, लोरपुर से सभासद अनिल राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों ने लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके आवास पर भेंट कर अष्टखंभा के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

ज्ञापन में अष्टखंभा को राजभर समाज की ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इसके जीर्णोद्धार की मांग की गई थी, जिस पर पर्यटन मंत्री ने इसे विभागीय कार्ययोजना में शामिल करने और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने का आश्वासन दिया था। वर्ष की शुरुआत में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलना मंत्री द्वारा दिए गए वचन के निर्वहन का प्रमाण है।

पर्यटन मंत्री द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अष्टखंभा के जीर्णोद्धार को स्वीकृति देना जिले के लिए खुशी का विषय बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments