Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल


जैतपुर अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शिवम कुमार उर्फ लकडू, पुत्र शिवदास, निवासी अंबरपुर, थाना जैतपुर, जनपद अंबेडकरनगर है। अभियुक्त की गिरफ्तारी उप निरीक्षक रूपेश सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल सुनील कुमार मौर्य एवं होमगार्ड अवनीश तिवारी शामिल रहे।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक पुलिस कार्रवाई पूरी की गई, इसके उपरांत उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

जैतपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।Bottom of Form

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments