Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर 17, 18 व 31...

निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर 17, 18 व 31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2026  विशेष अभियान


अयोध्या । उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य जारी है। इस क्रम में आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार पुनरीक्षण अवधि के दौरान चार विशेष अभियान तिथियां भी तय की गई हैं, जिनमें 17 एवं 18 जनवरी 2026 तथा 31 जनवरी एवं 01 फरवरी 2026 शामिल हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक मतदान स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी एवं पदाभिहित अधिकारी पूर्वाह्न 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान तिथियों में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित पदाभिहित स्थलों का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जो युवा 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे फार्म-6 भरकर आवश्यक घोषणा पत्र सहित अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-7 तथा नाम, पिता का नाम, आयु या पते में त्रुटि संशोधन के लिए फार्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है। स्थान परिवर्तन अथवा ईपिक के प्रतिस्थापन के लिए भी संबंधित फार्म के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments