Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर...

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित


अयोध्या । अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी. सभागार में ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश दिवस तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर प्रस्तावित मॉकड्रिल को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर सिविल लाइन चौराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा के निकट सायं 6 बजे से किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों को समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। मॉकड्रिल के माध्यम से विभागों के बीच आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में मॉकड्रिल की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इसमें हवाई हमले की चेतावनी के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाना, सायरन बजते ही निर्धारित स्थलों पर विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैकआउट करना, नागरिकों का सुरक्षित स्थानों में शरण लेना तथा खतरा समाप्त होने पर ‘ऑल क्लीयर’ सायरन बजाने की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा छोटी आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगुशर, बड़ी आग के लिए फायर टेंडर, घायलों को प्राथमिक उपचार, क्षतिग्रस्त भवनों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की कार्यवाही का अभ्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जिला चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला कमांडेंट, भारत स्काउट एवं गाइड, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, एनसीसी, आपदा विभाग के विशेषज्ञ और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments